भारत रत्न वापस लेने का प्रस्ताव घटिया राजनीति : केशव प्रसाद मौर्य

मंत्री बृजेश पाठक की माता जी के तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि हर मुद्दे पर राजनीति ठीक नहीं है । हनुमान जी की जाति को लेकर मचे घमासान में न पड़ते हुए कहा कि हनुमान जी भगवान हैं ।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भारत रत्न वापस लेने के प्रस्ताव को घटिया राजनीति बताया बोले विधानसभा में ऐसी राजनीति ठीक नहीं।

    मल्लावां में विधि मंत्री बृजेश पाठक की मां की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आए उप मुख्यमंत्री ने दिल्ली विधान सभा में राजीव गांधी को भारत रत्न वापस लेने के प्रस्ताव के सवाल पर कहा कि आम आदमी पार्टी क्या करती है। इस पर उन्हें कुछ नहीं कहना लेकिन ऐसी राजनीति ठीक नहीं। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर बोले की भव्य मंदिर बनकर ही रहेगा। हनुमान जी की जाति को लेकर बोले हनुमान जी भगवान हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज भी मौजूद रहे।