बृजेश पाठक के घर पहुंच कर गृहमंत्री ने जताई संवेदना

उत्तर प्रदेश के विधि एवं कानून मंत्री बृजेश पाठक के हरदोई जिले के मल्लावां स्थित पैतृक आवास पर उनकी माता के तेरहवीं संस्कार पर भारत सरकार के गृहमंत्री राजनाथ सिंह वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने पहुंचकर संवेदना जताई।

केंद्र सरकार के गृह मंत्री राजनाथ सिंह  कानून मंत्री श्री पाठक के मलाणा कस्बे में स्थित मोहल्ला गंगारामपुर आवास पहुंचे। पहले से ही मौजूद हजारों की संख्या में लोगों ने गृहमंत्री का अभिवादन कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गृह मंत्री ने सर्वप्रथम कानून मंत्री श्री पाठक जी माता स्वर्गीय कमला पाठक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिसके बाद श्री पाठक के परिवार के साथ बैठकर परिवार के साथ बैठकर उनका दुख जाना और शोकाकुल परिवार को संतरा जताई। इस दौरान गृहमंत्री ने परिवार के सदस्यों से परिचय प्राप्त करके उनके हालचाल जाने एवं अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की। इसके पूर्व गृहमंत्री के आगमन पर कानून मंत्री श्री पाठक ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। श्री पाठक के आवास पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। ठीक 40 मिनट के बाद गृहमंत्री कानून मंत्री श्री पाठक के आवास के बाहर आए और हाथ जोड़कर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया। लोगों ने अभिवादन स्वीकार करके उन्हें साधुवाद दिया।