डी०ए०सी० ने दी 36 अरब 87 करोड़ रुपये से अधिक मूल्‍य के हथियार खरीद के प्रस्‍तावों को मंजूरी

रक्षा अधिग्रहण परिषद-डी०ए०सी० ने कल 36 अरब 87 करोड़ रुपये से अधिक मूल्‍य के हथियार खरीद के प्रस्‍तावों को मंजूरी दे दी है। नई दिल्ली में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारामण की अध्यक्षता में परिषद की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। भारत के स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने और बढ़ते प्रौद्योगिकी शक्ति के पूर्ण उपयोग के उद्देश्‍य से डी०ए०सी० ने पांच अरब 24 करोड़ रुपये की लागत से रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन-डी०आर०डी०ओ० द्वारा डिजाइन और विकसित किये गये नाग मिसाइल प्रणाली की खरीद को भी मंजूरी दी।