- संडीला कस्बे में हरदोई रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा का अज्ञात चोरों ने तोड़ा ताला ।
- बैंक के कैश केबिन की जाली व शाखा प्रबंधक रूम का तोड़ा ताला ।
- कैश न मिलने पर चोर हुये फरार ।
- चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद ।
- बस अड्डा चौकी से चंद कदम दूर चोरों ने घटना को दिया अंजाम ।
- डीसीएम से आये थे चोर ।
हरदोई- संडीला कोतवाली इलाके में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में अज्ञात चोरों ने घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया।चोर मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए लेकिन कैश ना मिलने पर भाग निकले। चोरों की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
कोतवाली संडीला इलाके के बस अड्डा चौकी के पास बैंक ऑफ इंडिया बड़ौदा की शाखा है।यहां पर रात में कुछ चोर डीसीएम लेकर आए और डीसीएम बाहर खड़ी करके बैंक के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए।यहां चोरों ने कैशियर के साथ शाखा प्रबंधक के कमरों में जाकर तलाशी ली लेकिन उन्हें कैश नहीं मिला तो वापस हो गए।चोरों की यह पूरी हरकत बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।जब सुबह बाहर लगे एटीएम के गार्ड ने मामले की सूचना शाखा प्रबंधक मनीष कुमार झा को दी तो हड़कंप मच गया।
शाखा प्रबंधक ने मामले की सूचना पुलिस को दी सूचना तो पाकर पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया लेकिन पता चला कि बैंक में चोरी नहीं हो पाई है तो पुलिस ने भी राहत की सांस ली। सूचना पाकर संडीला सीओ नागेश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल की शाखा प्रबंधक की तहरीर पर एफ आई आर दर्ज कर ली गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।