- सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान कार्यक्रम सिर्फ गोष्ठी तक ही सीमित ।
कछौना (हरदोई): बीती रात शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस जाते समय मोटरसाइकिल सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मृत्यु हो गयी। दूसरे भाई को गंभीर चोटें आने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बताते चलें कोतवाली क्षेत्र कछौना के लखनऊ हरदोई मार्ग पर प्रेम ढाबा के सामने बीती रात मोटरसाइकिल सवार अमरीश कुमार अवस्थी उम्र 42 वर्ष निवासी सांक कोतवाली संडीला व भाई राजेश कुमार अवस्थी अज्ञात वाहन की टक्कर में आने से अमरीश कुमार की मौके पर मृत्यु हो गयी। भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनकी गंभीर हालत पर लखनऊ के ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया। अमरीश कुमार अवस्थी अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम मतुआ में अपने रिश्तेदार कैलाश द्विवेदी के घर वैवाहिक समारोह में गए थे। कार्यक्रम में देर रात वापस घर जा रहे थे। प्रेम ढाबा के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अमरीश कुमार की मौके पर मृत्यु हो गई। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। चुटहिल भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। यातायात नियमों की अनदेखी व थोड़ी सी चूक के चलते आए दिन दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। जिसकी कीमत परिवार को उठानी पड़ती है। सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए गए अभियान कार्यक्रम केवल गोष्ठी तक सीमित है।
दूसरी घटना शुक्रवार की दोपहर मोटरसाइकिल चालक कस्बा निवासी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग डेरा पुत्र सरजू उम्र 60 वर्ष निवासी महेशन मढ़िया की बैंक ऑफ इंडिया शाखा कछौना के सामने दर्दनाक मृत्यु हो गई। मोटरसाइकिल चालक ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया। जहां पर उस घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वृद्ध व्यक्ति अपनी पुत्री की शादी के लिए बैंक आफ इंडिया शाखा कछौना में रुपया निकालने आया था। बेटी के हाथ पीले होने से पहले पुत्री के ऊपर से पिता का छाया उठ गया है। परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सूचना परिजनों की तरफ से नहीं मिली है।