01 अप्रैल 2019 से प्रारम्भ होने वाली गेहूं खरीद के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत एजेंसियों एवं केन्द्र प्रभारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कहा कि समस्त गेहूं क्रय केन्द्रों पर प्रभारियों द्वारा गेहूं की खरीद गेहूं क्रय नीति वर्ष 2019-20 के अनुरूप की जायेगी और क्रय केन्द्र पर आने वाली महिलाओं का गेहूं प्राथमिकता पर लिया जायेगा । इसके बाद लघु, सीमान्त कृषकों का गेहूं खरीदा जायेगा।
उन्होंने कहा कि किसानों का गेहूं भारत सरकार द्वारा घोषित गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1840/रू0 में खरीदा जायेगा और गेहूं खरीद सभी स्वीकृत 76 केन्द्रों पर प्रातः 09 बजे से सायं 06 बजे तक की जायेगी। श्री खरे ने कहा कि गहूं खरीद के समय गेहूं छनाई एवं उतरवायी 20/रू0 प्रति कुन्तल किसान से लिया जायेगा और भुगतान के समय उसे निर्धारत मूल्य 1840/रू0 में लिये गये छनाई व उतरवायी के 20/रू0 जोड़कर 1860/रू0 का भुगतान संबंधित किसान के खाते में 72 घंटे के अन्दर किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि सभी केन्द्र प्रभारी अपने गेहूं केन्द्र पर किसानों के बैठने, छाया, पेयजल की व्यवस्थ करने के साथ त्रिपाल की व्यवस्था रखें और गेहूं खरीद में किसी प्रकार की लापर एवं अनियमितता मिलने पर संबंधित केन्द्र प्रभारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी, इसलिए किसानों से अच्छा व्यवहार करते हुए निर्धारत लक्ष्य के अनुसार जनपद में गेहूं खरीद करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही बैठक में उपस्थित समस्त केन्द्र प्रभारियों से जिलाधिकारी ने कहा केन्द्र पर गेहूं बेचने आने किसानों को 29 अप्रैल 2019 को होने मतदान दिवस पर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित भी करें और केन्द्र पर मतदान जागरूकता का बैनर भी लगवायें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि मांग के अनुसार मण्डी परिषद द्वारा सभी गेहूं क्रय केन्द्रों पर छन्ना, कांटाबांट, नमी मापक यंत्र आदि समय से उपलब्ध करा दिए जायेंगे । गेहूं खरीद 01 अप्रैल से 15 जून 2019 तक तय समय तक की जायेगी । लघु एवं सीमान्त कृषकों के गेहूं खरीद के लिए मंगलवार व शुक्रवार आरक्षित रहेगा और इस दिन इन्हीं का गेहूं खरीदा जायेगा। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में मल्टी स्टेट, को-ओपरेटिव सोसाइटी, उ0प्र0कर्मचारी कल्याण निगम, उ0प्र0 राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम, पीसीएम, यूपीसीयू, यूपी एग्रो तथा भारतीय खाद्य निगम एजेंसियों द्वारा गेहूं खरीद की जायेगी।
उन्होने कहा कि पंजीकृत किसानों का गेहूं प्राथमिता पर लिया जायेगा और जिन का पंजीकरण नहीं हुआ है उनका 01 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकरण करना सुनिश्चित करेगें। बैठक में उप कृषि निदेशक डा0आशुतोष कुमार मिश्रा, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अनुराग पाण्डे, जिला कृषि अधिकारी सहित सभी एजेसिंयों के प्रभारी व गेहूं क्रय केन्द्र प्रभारी आदि मौजूद रहे।