बिलग्राम में महागठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

शिव यादव –

बिलग्राम- स्थानीय नयी तहसील के निकट स्थित बुद्ध विहार परिसर में सपा – बसपा महागठबंधन का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें दोनों पार्टियों के कई बड़े नेताओं ने शिरकत की।

गठबंधन की मिश्रिख लोकसभा सीट से प्रत्याशी डॉ नीलू सत्यार्थी के समर्थन में आयोजित हुए सम्मेलन का संचालन कर रहे बसपा जिलाध्यक्ष मेवाराम वर्मा ने मोदी – योगी सरकार पर चुटीली पंक्तियों के माध्यम से तंज कसे। छात्र नेता आलोक यादव ने भाजपा सरकार पर वादा खिलाफी के आरोप लगाए। सपा के स्टार प्रचारक व विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने भाजपा को जुमलेबाज पार्टी बताया। सपा नेता पद्मराग सिंह पम्मू ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान केवल समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी में सुरक्षित है। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने व पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।

इसके अतिरिक्त सम्मेलन को सपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली, पूर्व विस प्रत्याशी सुभाष पाल, पूर्व काबीना मंत्री अब्दुल मन्नान, पूर्व विधान परिषद सदस्य व मुख्य प्रभारी लखनऊ- कानपुर मंडल नौशाद अली,‌ पूर्व विधायक भीमराव अंबेडकर, कोआर्डिनेटर अखिलेश अंबेडकर, पूर्व ब्लाक प्रमुख कप्तान सिंह यादव, मुकुल सिंह आशा , जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुशवाहा व रामप्रताप सिंह यादव आदि ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर सवायजपुर विधानसभा प्रभारी रामकृपाल कुशवाहा, अजबू यादव, अफसर अली, विरासत हुसैन मोंटू, संजय कश्यप, अरविन्द कुशवाहा, ब्लाक अध्यक्ष हरिपाल सिंह यादव, नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, डॉ मिट्ठु लाल, आसिफ अली शम्मू,अतहर अली सिद्दीकी,हारून खां, अब्दुल रज्जाक खां, अशोक कुमार गौतम समेत कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।