राजेश पुरोहित “काव्य दिग्गज” अलंकरण से सम्मानित

भवानीमंडी:- देश के ख्यातिनाम कवि एवं साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को राजस्थान की प्रसिद्ध साहित्यिक संस्था, मधुशाला साहित्यिक परिवार उदयपुर राजस्थान द्वारा रंगोत्सव होली के उपलक्ष्य पर आयोजित ऑनलाइन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शानदार काव्य पाठ करने के लिए “काव्य दिग्गज” अलंकरण से सम्मानित किया गया।

पुरोहित ने बताया कि उन्हें यह सम्मान मधुशाला साहित्यिक परिवार की राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु जैन, मुख्य अतिथि अंतराष्ट्रीय कवि,गीतकार नरेन्द्रपाल जैन , विशिष्ट अतिथि नरेश सेवक, दैनिक विषय प्रभारी उमा वैष्णव, कवि सम्मेलन के संचालक दीपेश पालीवाल के कर कमलों से प्रदान किया गया। इस कवि सम्मेलन में तीस कवि कवियित्रियों ने काव्य पाठ किया

पुरोहित कई अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों में काव्य पाठ कर चुके हैं। उनकी रचनाएँ देश विदेश की पत्र पत्रिकाओं ब समाचार पत्रों में नियमित छपती है।