अंकित सक्सेना बदायूँ-
आज 31 जुलाई को कलेक्ट्रेट विभाग के सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को विदाई दी गयी । श्री रविन्द्र कुमार सक्सेना कलेक्ट्रेट विभाग बदायूँ से जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए । इसी क्रम में श्री इरफ़ान हुसैन बदायूँ जनपद की तहसील दातागंज से सहायक राजस्व लेखाकार के पद से सेवानिवृत्त हुए , श्री मुनीर अहमद बदायूँ जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी न्यायालय में पेशकार सम्बद्ध राजस्व अभिलेखागार के पद से सेवानिवृत्त हुए । इसके अतिरिक्त श्री सोहन लाल नायब तहसीलदार तहसील बिसौली भी आज ही सेवानिवृत्त हो गये हैं ।
इन सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट के जिलाधिकारी श्री दिनेश कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण द्वारा शुभकामनाएं प्रदान की गई एवं सहयोग की सराहना की गई। इस मौके पर अतुल कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार वर्मा,आदिल हुसैन,अनुज शर्मा , अभिषेक सक्सेन, हर्ष, इमरान, दीपक सिंह, प्रवीण सक्सेना, रामोकर आदि मौजूद रहे ।