अंकित सक्सेना बदायूँ–
73वें स्वाधीनता दिवस व रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी बदायूं श्री दिनेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं द्वारा बदायूं क्लब पहुंचकर ध्वजारोहण किया गया । इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जनपद बदायूं निशा अनंत भी उपस्थित रहीं । ध्वजारोहण के उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में अधि0गण द्वारा अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वालों एवं कला प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया ।
यातायात पुलिस चौकी भामाशाह (पुलिस लाइन) चौराहे पर अधि0गण द्वारा लडकियों को हैलमेट का वितरण करते हुए शपथ दिलाई गयी कि "हम अपने परिवार के सदस्यों को दुपहिया वाहन चलाते समय हैलमेट लगाने को कहेंगे, हैलमेट न लगाये जाने पर शांतिपूर्वक सत्याग्रह कर हैलमेट लगाने हेतु मजबूर करेंगे ।"
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में थाना मूसाझाग क्षेत्रांतर्गत ग्राम किसरुआ के शहीद सैनिक हवलदार स्व0 शिवराज सिंह पुत्र वसन्त सिंह की स्मृति में उनकी पत्नी सुशीला देवी द्वारा “शहीद द्वार” का उद्वघाटन किया गया । उद्घाटन के पश्चात शहीद स्मृति स्थल पर ध्वजारोहण कर सलामी देते हुए फूल मालाएं अर्पित की गयी ।