ट्रेन के इंजन में खराबी आने के कारण दातागंज रेलवे क्रॉसिंग पर कई घंटे खड़ी रही ट्रेन, यात्री हुए परेशान

अंकित सक्सेना बदायूँ-

कासगंज से बरेली को जा रही से ट्रेन का इंजन खराब होने से दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन कई घंटे फंसी रही । इंजन फ़ेल होने से दो घंटे बरेली-कासगंज रेलवे रूट बाधित रहा ।

ट्रेन सुबह कासगंज से बरेली के लिए चली थी और सुबह 7: 50 बजे बदायूं पहुंची थी। बरेली रेलवे ट्रैक पर दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास एकाएक ट्रेन का इंजन फेल हो गया । जिससे लगभग 2 घंटे तक बरेली-कासगंज रेलवे रूट बाधित रहा । इस घटना के चलते हजारों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा । कई लोगों ने स्टेशन मास्टर से बात की तो उन्होंने कहा कि मैं छुट्टी पर हूं मामला मेरे संज्ञान में नहीं है ।