पब्लिक शिक्षा निकेतन में मनाई गई गाँधी जयंती, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन

रामू बाजपेयी

पाली (हरदोई)- नगर में बुधवार को गाँधी जयन्ती बड़े धूमधाम से मनाई गयी। तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करके महात्मा गाँधी को याद किया गया।

नगर के पब्लिक शिक्षा निकेतन में भी गांधी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गयी।विद्यालय के प्रबंधक मायाप्रकाश अवस्थी से ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं द्वारा तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। जिनकी जमकर सराहना हुई। इसके अलावा विद्यालय में एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने अपने अपने भाषण प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर प्रबन्धक माया प्रकाश अवस्थी ने कहा कि महात्मा गाँधी का जीवन बहुत ही सादा रहा है और उन्होंने अपने जीवन मे काफी परिश्रम किया गया। उन्होंने आगे कहा कि गांधी जी के विचारों को अपने जीवन मे प्रत्येक व्यक्ति को उतारना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुबोध रंजन गुप्ता,दिलीप दीक्षित, सुनील शुक्ल, कृष्णमुरारी पांडेय, राजीव पांडेय आदि शिक्षक मौजूद रहे।