भवानीमंडी:- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली के संगम सुवास नारी मंच द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के उपलक्ष्य पर एक शानदार कवि सम्मेलन “एक शाम चाचा नेहरू के नाम “आयोजित किया गया । इस भव्य कार्यक्रम में बाल कविताओं की जीवंत प्रस्तुति हेतु साहित्य संगम संस्थान के विभिन्न प्रान्तों से पधारे 30 रचनाकारों ने भाग लेकर शानदार काव्य पाठ किया। सहभागी सभी कवि कवयित्रियों को “बाल उत्कर्ष सम्मान “से सम्मानित किया गया ।
समारोह का श्रीगणेश माँ शारदे के पूजन अर्चन व दीप प्रज्वलन से किया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मन्त्र, अध्यक्ष के रूप में संगम सुवास नारी मंच की अधिक्षीका छाया सक्सेना प्रभु रही। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला न्यायाधीश मीना भट्ट रही।
सम्मान समारोह में संस्थान के अध्यक्ष राजवीर सिंह, नवल किशोर सिंह, कुमुद श्रीवास्तव कुमुदिनी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजेश पुरोहित सहित संस्थान के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। समारोह का शानदार संचालन गीतशाला मंच और प्रदेश मीडिया प्रभारी सरोज सिंह राजपूत ने किया।