साहित्यिक समाचार
भवानीमंडी:- अखिल भारतीय साहित्य परिषद और पेंशनर विभाग के तत्वावधान में रविवार को पेंशनर समाज भवन, सिरोही में श्री मान जिला कलेक्टर महोदय श्री सुरेन्द्र कुमार सौलंकी की अध्यक्षता में काव्यगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में सिरोही जिले के साहित्यकार बंधुओं की उपस्थिति में साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित मेरा काव्य संग्रह विशेषांक ” काव्य मेघ ” का विमोचन जिला कलेक्टर महोदय व उपस्थित वरिष्ठ साहित्यकार बंधुओं द्वारा किया गया । संचालन कृषि निदेशक, सिरोही श्री प्रकाश चन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया । कार्यक्रम की शोभा को द्विगुणित करने में अविस्मरणीय प्रबंधन जिलाध्यक्ष पेंशनर समाज सिरोही श्री करण सिंह राठौर साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह दीपक, मोहन लाल माली का रहा । साहित्य शिरोमणि डॉ. वीरेन्द्र महात्मा . डॉ. विभा सक्सेना, श्रीमती शकुन्तला गौड शकुन, श्री सोमसाहिल, श्री शम्मी शम्स, श्री मोहम्मद हमसर, प्रोफेसर कुन्दनानी मेडम, श्री रमेश कोठारी, श्री राजेश सैन, श्री प्रवीणसिंह सिंदल, श्री दिनेश शर्मा, श्री इस्हाक आलम, श्री नरेन्द्र जैन, युवा हस्ताक्षर श्री महेन्द्र गर्ग का काव्यपाठ अविस्मरणीय, सराहनीय और अनुकरणीय रहा ।