बदायूँ: कस्बा म्याऊं में छेड़छाड़ के विरोध में एक युवक की हत्या कर दी गई । हत्या के मामलें में पुलिस ने एक आरोपित को लाइसेंसी बंदूक सहित हिरासत में लेने के बाद रविवार को तीन लाेगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । वहीँ पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर अन्य आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है । मामले में पुलिस को परिजनों की ओर से दो सगे भाईयों सहित आरोपित के पिता केे खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।
दरअसल मामला बदायूँ जिले के अलापुर थाना क्षेत्र का है । जहाँ थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं में देर रात दो पक्षों में फायरिंग की घटना हुई । दोनो तरफ से हुई फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गयी । घटना की मुख्य वजह आशनाई बतायी जा रही है । गाँव का ही रवींद्र किसी लड़की से फोन पर बात कर रहा था इसी को लेकर अमन और रवींद्र के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनो पक्ष आमने सामने आ गए थे और फायरिंग के दौरान रवींद्र काे गोली लग गई थी । जिसके बाद देर रात इलाज के लिए बरेली ले जाते समय युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने रात में ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर जांच शुरू कर दी है ।
पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के म्याऊं के रहने वाले एक परिवार ने दूसरे परिवार पर लड़की को छेड़ने का आरोप लगाया है । इसी बात को लेकर दोनो में फायरिंग की घटना हुई । जिसमे एक युवक की मौत हो गयी है । पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है ।