भवानीमंडी:- नगर के शिक्षक एवं साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा को सुदर्शन सेवा संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया।
शर्मा ने बताया कि उन्हें रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुढ़ा (झालावाड) में सुदर्शन सेवा संस्थान द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक श्री राजेश यादव जी के कर कमलों स मेडल पहना कर एवम सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह में की अध्यक्षता ठा. मां दुर्गा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख ने की अति विशिष्ट अतिथियों में श्री अंशुल बैरागी जी सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता मंदसौर मध्यप्रदेश , निशान कोचीन क्लासेज कोटा के डायरेक्टर मोहनलाल जी, गोपाल सिंह जी ताई का खेड़ा रहे। समारोह में नवनिर्वाचित सरपंचों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों व शिक्षकों को भी सम्मानित किया।