भारतीय रेल की प्रीमियम रेलगाड़ियाँ यथा मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर और उपनगरीय ट्रेनें, कोलकाता मेट्रो रेल, कोंकण रेलवे और ऐसी सभी यात्री ट्रेन्स तीन मई की मध्य रात्रि तक निलंबित रहेंगी। रेल मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन मई तक राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को बढाने के बाद ये घोषणा की है।
भारतीय रेल लॉकडाउन बढने के मद्देनजर यात्रियों को ट्रेन रद्द होने पर पूरा किराया वापस करेगी। यात्रियों को अपने ई-टिकट रद्द करने की आवश्यकता नहीं है।