राजेश पुरोहित ,भवानीमंडी:-
साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित साप्ताहिक ई पत्रिका समाचार संगम की ओर से दिनांक 04/05/2020 को ऑनलाइन कवि संम्मेलन आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि संस्थान के अध्यक्ष श्री राजवीर सिंह जी, विशिष्ट अतिथि समाचार संगम के प्रधान सम्पादक श्री विनय गौतम जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सरोज ठाकुर जी ने किया।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ पत्रिका की संपादिका श्रीमती भावना दीक्षित जी की सरस्वती वंदना से हुआ। उसके पश्चात कार्यक्रम में अशोक दीप,विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’, रीतू गुलाटी, रामेश्वर प्रसाद गुप्त इंदु, सूर्यदीप कुशवाहा वाराणसी, सुनील कुमार, संतोष कुमार वर्मा कविराज, अनुजीत इकबाल, लखनऊ, प्रा. द्वारका गिते, बीड, अलका जैन, आनंदी, निक्की शर्मा रश्मि, मुम्बई, संदीप यादव, मिर्ज़ापुर,प्रतीक प्रभाकर, गया, मनोज तिवारी निशान्त उत्तराखंड, डा० भारती वर्मा बौड़ाई, छबिराम यादव, उमाकान्त यादव उमंग प्रयागराज, आलोक सिंह प्रयागराज, राजेश कुमार, राजेन्द्र सिंह राही, सोनू मीना रायसेन, सरोज सिंह ठाकुर, प्रमोद पाण्डेय, प्रज्ञा शर्मा, संदीप मेहरोत्रा, आशुतोष कुमार, आशा बाजपेयी सहित देश के कोने कोने से उपस्थित कवियों ने प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समा बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्रसार सचिव तथा पत्रिका के संपादक रविशंकर विद्यार्थी एवं युवा कवि विपुल पांडेय ने किया।