डिपो से निकलने से पहले होगी स्क्रीनिंग

बदायूँ :लाॅकडाउन में 68 दिनों के बाद रोडवेज बसों का संचालन उत्तर प्रदेश के भीतर शुरू हो गया । कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए लागू लाॅकडाउन में 24मार्च से रोडवेज बसों के पहिये थमे थे । एक जून से 69 दिनों के बाद बसों के पहिये घूमने शुरू हो गए ।

सोमवार सुबह आठ बजे से बसे निर्धारित रूटों पर दौड़ना शुरू हो गई । रोडवेज बस स्टैंड पहुंचे यात्रियो की सबसे पहले एआरएम राजेश कुमार सिंह ने स्क्रीनिंग कराई , इसके बाद उनके हाथ सैनिटाइजर कराए फिर उन्हें बसों में बैठाया । एआरएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बिना मास्क के बसों में नो एंट्री । ऐसा नहीं है कि रूटों पर बसें चलते ही यात्रियों को बैठा लिया जाएगा, जिन यात्रियों के पास मास्क नहीं होगा, उन्हें बस मेें नहीं बैठने दिया जाएगा। मास्क पहनने और परिचालक की ओर से उनके हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद ही यात्रियों को बसों में चढ़ने दिया जाएगा। दो महीने से अधिक समय के बाद चली रोडवेज बसों में पहले दिन कम संख्या में यात्री सफर करते हुए नजर आए ,एआरएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रूट पर जाने के लिए 20 से 25 यात्री होगे, फिर भी बसे भेजी जाएगी ।