शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’ बघौली –
बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह 3 जून दिन बुधवार अचानक बघौली कस्बा में थाना प्रभारी फूलचंद सरोज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल दिखाई दिया । कस्बावासियों ने बड़ी संख्या में पुलिस बल को देखते हुए हड़कंप की स्थिति दिखाई दी ।
आज सुबह 9:00 बजे के आसपास जब दुकानदार अपनी दुकानें खोल ही रहे थे तभी कस्बा में थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ आ पहुंचे और उन्होंने सभी दुकानों पर जाकर सभी दुकानदारों को सख्त लहजे में हिदायत दी कि दुकानों पर भीड़ इकट्ठा न होने दें और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन कराएं ।
थाना प्रभारी फूलचंद सरोज ने दुकानदारों को यह भी इजाजत दी कि दुकान खोलते समय सभी दुकानदार मास्क अवश्य लगाएं जिससे कि कोरोनावायरस जैसी महामारी से बचा जा सके । उन्होंने कस्बा वासियों को भी हिदायत दी कि बाहर निकलते समय मास्क अवश्य लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करें । जो भी कानून का उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है । फिलहाल कस्बे में पुलिस बल को देखते हुए कानून का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप की स्थिति दिखाई दी।