स्काउट गाइड संस्था के निर्देश पर बनाये जा रहे मास्क

रामू बाजपेयी :

पाली (हरदोई)- इस समय देश कोरोना वायरस के संक्रमण से गुजर रहा है । जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । ऐसे में कुछ संस्थाएं भी इससे निपटने व लोगों को जागरूक करने के लिए निरन्तर प्रयास कर रही हैं।

पाली नगर के पब्लिक शिक्षा निकेतन के गाइड कैप्टन, गाइड मास्टर व गाइड के द्वारा अपने अपने घरों पर मास्क बनाने का काम किया जा रहा है । पब्लिक शिक्षा निकेतन की गाइड कैप्टन आरती राजपूत व तान्या त्रिवेदी गाइड मास्टर खुशनूर बानो व सारिका दीक्षित ने ऐसी भीषण गर्मी में मास्क तैयार किए है, जिन्हें वितरित किया जायेगा।

आपको बता दें कि विद्यालय में हर वर्ष समर कैंप का भी आयोजन किया जाता है इस बार कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण उसका भी आयोजन नही हो सका।

जानकारी देते हुए विद्यालय के संचालक अनुराग अवस्थी ने बताया कि ये मास्क जिला स्काउट/गाइड संस्था को भेजें जाएंगे, जिनका वितरण प्रशासन की अनुमति पर किया जाएगा । इसके अलावा उन्होंने कहा मास्क बनाने बाले लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित भी किया जायेगा।