तहसील शाहाबाद के अन्तर्गत ग्रामसभा उमरौली, टोडरपुर में नहीं पूर्ण हो पा रहा इंटरलाकिंग रास्ते का निर्माण कार्य

इस वीडियो को लाइक करें, कमेंट और शेयर जरूर करें, यदि अभी तक चैनल को सब्सक्राइब न किया हो तो अभी कर लें । आप हमारी प्रत्येक ख़बर की सूचना के लिए घण्टी वाले आइकॉन को भी दबा दें ।

आशुतोष अवस्थी :

● इंटरलॉकिंग कार्य में फिर रुकावट ।

हरदोई : थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उमरौली में इंटरलॉकिंग गलियारे निर्माण कार्य को उपजिलाधिकारी शाहाबाद के बदलते हुए आदेश नहीं होने दे रहे हैं ।
दबंगो के आगे प्रशासन भी नतमस्तक है ।

बताते चले विवादित इंटरलॉकिंग के निर्माण कार्य का मुख्य विकास अधिकारी के आदेशानुसार उपजिलाधिकारी शाहाबाद ने लेखपाल को भेज कर सीमांकन कराया । लेखपाल ने ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान व कई ग्रामवासियों के सामने सीमांकन का कार्य किया व अपनी रिपोर्ट उपजिलाधिकारी महोदय को सौंप दी । जिस पर उपजिलाधिकारी महोदय ने रास्ता बनवाने में आ रहे अवरोधों से निबटने के लिये थानाधिकारी बेहटागोकुल को निर्देशित किया गया । किन्तु एक बार फिर उपजिलाधिकारी ने ही कार्य रोकने का निर्देश दे दिया । देखने वाली बात है कि आखिर इन हालातों में विकास व निर्माण कार्य कैसे सम्पन्न होंगे ?