भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की हरदोई इकाई की ओर से पीबीआर इंटर कॉलेज तेरवा, गौसगंज हरदोई में 28 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक चारदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रवेश, प्रथम सोपान और द्वितीय सोपान का प्रशिक्षण एवं जांच शिविर आयोजित किया गया।
हरदोई से आए प्रशिक्षक सरवन कुमार (हिमालयन वुड वैज) और अंकुल वर्मा (एडवांस कोर्स) ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान स्काउट एवं गाइड को विभिन्न गतिविधियों के विषय में समझाया गया। स्काउट एवं गाइड को यह बताया गया कि वह देश के लिए किस प्रकार योगदान कर सकते हैं।
इस अवसर पर पीबीआर इंटर कॉलेज के प्रबंधक अचिन पटेल, प्रधानाचार्या सुश्री इंदिरा देवी, स्काउट प्रभारी श्री राकेश द्विवेदी, मास्टर ट्रेनर स्काउट आनंद द्विवेदी के साथ ही स्काउट और गाइड प्रशिक्षक बिल्लूराम, डॉ० विवेक कुमार सिंह, रागिनी सिंह, रसायन शास्त्र के प्रवक्ता प्रदीप नारायण (राज्य विज्ञान शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित) एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक और स्काउट गाइड के प्रशिक्षणार्थियों के साथ विद्यालय का छात्र-छात्रा समुदाय उपस्थित रहा।