अनामिका शुक्ला के नाम पर महिला शिक्षक ‘बबली यादव’ अब जेल में

— आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय

उत्तरप्रदेश में प्रतिदिन छद्म शिक्षकों के चेहरे सामने आ रहे हैं और उन्हें गिरिफ़्तार भी किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अलीगढ़ के पालीमुकीमपुर के बिजौली ब्लॉक के अन्तर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बबली यादव नामक महिला ३ लाख रुपये देकर अनामिका शुक्ला के नाम से पढ़ा रही थी। उसे आज (१४ जून) कानपुर देहात से गिरिफ़्तार कर लिया गया है। अब धाराओं– ४१९, ४२०, ४६७ तथा ४७१ के अन्तर्गत उस पर मुक़द्दमा चलाया जायेगा।

ज्ञातव्य है कि धूर्त्त और चरित्रहीन महिला बबली यादव पत्नी हरिओम यादव कानपुर देहात के रसूलाबाद की रहनेवाली है। उसकी नौकरी उसके जीजा ने कारागार में बन्द फ़र्ज़ीवाड़ा करनेवालों के साथ मिलकर लगवायी थी।

(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; १४ जून, २०२० ईसवी)