कौशांबी : कौशांबी पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में 17/06/20 की रात्रि थाना कौशाम्बी के अन्तर्गत हुई हत्या की घटना के सम्बंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 31/2020 धारा 302 IPC से सम्बन्धित अभियुक्त राजमुन पुत्र स्व0 सूरज पाल नि0ग्राम बकेली मजरा विदांव थाना व जनपद कौशाम्बी को जगन्नाथपुर से गिरफ्तार किये गये ।
गिरफ्तारी के दौरान राजमुन ने पूछताछ में बताया कि दिनाँक 14/06/2020 को रात्रि 08.00 बजे उसकी पत्नी संगीता व रामबली की पत्नी लोटनी व पुत्री रतुली शौच के लिए गयी थी । वहां पर शोर शराबा होने पर मैं पहुँचा तो देखा कि रामबली ने टार्च जला दिया था । मैंने अपनी पत्नी को भी गुस्से में एक लाठी मारी तथा रामबली से भी कहा-सुनी हो गयी । इसी बात को लेकर मैं गुस्से मे था । रात्रि में लगभग 01.30 से 02.00 बजे के बीच में मै घर से कुल्हाड़ी लेकर रामबली के घर पहुँचा तो वह बाहर अपने बरामदे में सो रहा था । जिसके गर्दन पर कुल्हाड़ी से कई वार किया तथा कुल्हाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया था । अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात मा0न्यायालय भेजा गया।
जिला ब्यूरो चीफ #IV24 न्यूज़ कौशांबी से मसुरिया दीन मौर्य 9621680231