● सिराथू पीएससी का मामला, रुक्मणी ने कराया था डिलीवरी ।
कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिला अन्तर्गत पीएचसी सिराथू मे महिला की डिलीवरी कराने के बाद गर्भाशय में कपड़ा और प्लास्टिक भर दिया गया था । महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने स्वरूपरानी प्रयागराज रिफर कर दिया। स्वरूपरानी अस्पताल ले जाते वक्त महिला तेजमती की अस्पताल पहुँचने से पहले मौत हो गयी ।

महिला को घर ले जाकर अंतिम संस्कार कराने के लिए स्नान कराने लगे तो महिला के पेट से निकला ढेर सारा कपड़ा और प्लास्टिक , जिसकी वजह से महिला की मौत हो गई। रुक्मणी नामक नर्स ने प्रसूता ज्ञानमती की डिलीवरी कराई थी। कोतवाली सैनी क्षेत्र के मुक्तिपुर कड़ा गांव का मामला है। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ।
जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशांबी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट 9621680231