ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़त में एक मजदूर की मौत दूसरा गम्भीर रूप से घायल

कौशाम्बी | सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसरिया मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर 21/06/2020 सोमवार की दोपहर को एक ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़त हो गई । बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक को अचानक नींद आ गयी जिससे ट्रैक्टर ट्रक से टकरा गया । टक्कर इतनी गंभीर थी कि ट्रैक्टर ट्राली में बैठे मजदूर बाहर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए । मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां इलाज के दौरान मजदूर पंकज 20 निवासी शीतलपुर अदांवा की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई व हादसे मे घायल दूसरे मजदूर जितेन्द्र शीतलपुर की हालत नाजुक बनीं हुई है ।

टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया । मृतक की लाश पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।

जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशांबी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट