बदायूँ : एन एस यू आई जिलाध्यक्ष जाहिद गाज़ी के नेतृत्व में छात्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गलवान घाटी में शहीद हुए सेना के जवानो को श्रद्धांजलि दी । जिला अध्यक्ष जाहिद गाज़ी ने कहा कि देश के वीर जवानों से बढ़कर कुछ नही है ।
भारत सरकार को चीन को करारा जवाब देना होगा तभी कुछ होगा । चीन हमेशा से ही धोखेबाज़ रहा है । चीन को सबक सिखाना बहुत जरूरी है । इस मौके पर आशु पाल, अब्दुल रहमान, निशान, अनीस गाज़ी, अज़हर क़ुरैशी , सौरभ कुर्मी, प्रतीक राठौर, अरशद अली, अनुराग, आदि मौजूद रहे ।