रामू बाजपेयी :
हरदोई- कानपुर विश्वविद्यालय ने स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को कराने के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है । जिसके अनुसार बीए व बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 10 जुलाई से होंगी ।
कोरोना वायरस से बचाव हेतु विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार
आगमपुर स्थित स्वामी ब्रह्मानंद महाविद्यालय ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं ।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ ए0 के0 कनौजिया ने बताया कि स्नातक अंतिम वर्ष के ऐसे छात्र जिनको प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं हुआ है वे कालेज के किसी भी कार्य दिवस पर आकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं । उन्होंने आगे बताया कि स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के लिए दिशा निर्देश जुलाई में आने की संभावना है । इसके अलावा कोरोना वायरस के चलते सभी छात्र छात्राओं के लिए कॉलेज ने अपनी वेबसाइट www.sbndc.in जारी की है जिस पर सभी छात्र छात्राएं परीक्षा, प्रैक्टिकल व प्रवेश संबंधी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं ।