बिल्सी:- बिसौली बिल्सी हाईवे पर आज मंगलवार को अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वाधान में तहसीलदार अशोक सैनी के नेतृत्व में रोड किनारे पौधारोपण का शुभारंभ 51 छायादार पौधे रोप कर हुआ।
समिति संस्थापक प्रशांत जैन ने बताया की तहसील बिल्सी के ग्राम अंबियापुर एवं दिधौनी में रोड किनारे 500 से अधिक वृक्षारोपण किया जाएगा जिससे हमारा पर्यावरण संरक्षित हो एवं आने वाली पीढ़ियों को ग्लोबिंग वार्मिंग जैसे खतरों से बचाया जा सके एवं प्रदेश, हमारे गांव हरे भरे प्राकृतिक सुंदरता के साथ नजर आएं जिससे हमें कई प्रकार की खतरनाक बीमारियां नहीं होंगी एवं रोगों की रोकथाम के लिए कई औषधीय पौधों की सहायता ली जा सकती है । जिला उपाध्यक्ष मोहित शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से आज हमारा पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है, अगर उसे रोकने की पहल नहीं की गयी तो स्थिति बेहद भयावह हो जायेगी । इसे रोकने के लिये पौधरोपण पर ध्यान देने की जरूरत है और इस कार्य में हमारे विद्यार्थी काफी मददगार सिद्ध हो सकते हैं । इस मौके पर प्रशांत जैन, मोहित शर्मा गुरु, हिमांशु ठाकुर, प्रवल शर्मा, हरिओम शर्मा, सबलू खान, नीरज गिरि आदि लोग मौजूद रहे ।