राज चौहान (हरदोई)-
आने वाली 5 अगस्त को अयोध्या में श्री रामलला मंदिर का भूमिपूजन हो रहा है, जिसके लिए विभिन्न धार्मिक स्थानों से पवित्र मिट्टी भेजी जा रही है।

हरदोई के युवाओं ने ऐसे धार्मिक काम को आगे बढ़ते हुए श्री रामलाल अयोध्या ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय से हरदोई नगर निवासी कपीश चतुर्वेदी ने फोन पर वार्ता की श्री राय ने अपने कार्यालय का पता देकर हरदोई की पवित्र मिट्टी कोरियर द्वारा भिजवाने का सुझाव दिया।

कपीश चतुर्वेदी ने अपने साथी अजितेश सिंह, प्रशांत, पुतानी मिश्रा प्राचीन बाबा मंदिर के सदस्य विष्णु देव दीक्षित से मिले उन्होंने सर्वप्रथम विधिवत पूजा पाठ किया उसके बाद प्राचीन बाबा मंदिर की मिट्टी कलश में रखी उसके बाद शक्तिपीठ माँ श्रवण देवी, माता जेठी देवी से मिट्टी ली व प्रह्लाद कुंड से जल लिया।
विधिवत पूजा पाठ होने के बाद कलश को बंद करके मंत्रोचारण के उपरांत आरती करके श्री रामलला मंदिर अयोध्या के लिए कोरियर के द्वारा भिजवा दिया गया है।