परिषदीय विद्यालय में बीती रात हुई चोरी

कौशाम्बी : जिला कौशाम्बी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई गांव स्थित परिषदीय विद्यालय में बीतीरात चोरों ने विद्यालय में रखा सामान पार कर दिया।

सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बीती रात चोरों ने विद्यालय के चैनल का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और कार्यालय में रखा दो गैस सिलेंडर , दो बोरी गेंहू , एक बोरी चावल , एक सीलिंग पंखा आदि उठा ले गए ।सोमवार की सुबह जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज शुक्ला विद्यालय पहुंचे तो विद्यालय का ताला टूटा देख दंग रह गए। प्रधानाध्यापक ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर चोरी की सूचना दी ।

———-कौशाम्बी से जिला ब्यूरो चीफ मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट