शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’, बघौली
बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मेंअवैध शराब की रोकथाम के लिये बघौली थाना प्रभारी जितेन्द्र मोहन सरोज व सब इंस्पेक्टर योगेन्द्र प्रसाद, ब्रजेश सिंह कांस्टेबल श्रीपति मौर्या, प्रवेश कुमार, मोहम्मद सुहैल महिला कांस्टेबल अनीता दुबे ने मुखबिर की सूचना पर ग्रामसभा बेहटा मुर्तजा बख्श के मजरा ग्राम तिलक पुरवा में अचानक छापा डालकर अवैध शराब बनाते नरेश पुत्र कुंदन (उम्र 40 वर्ष )को शराब बनाने के उपकरण व यूरिया सहित गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया है ।