बेहन्दर/हरदोई – बेहन्दर थाना कासिमपुर के बहलोलपुर में मानसिक रूप से परेशान विवाहिता ने की खुदकुशी शादी के दो वर्ष पश्चात भी बच्चे न होने से परेशान रहती थी ।
पति सुवाराम ने बताया कि मेरी पत्नी माधुरी उम्र 23 वर्ष के साथ दो वर्ष पहले विवाह हुआ था । विवाह के दो वर्ष पश्चात भी बच्चे न होने से अक्सर परेशान रहती थी । कल हम लोग सण्डीला में एक निजी डॉक्टर को दिखाकर वहीं से वापस लौट आए थे । उसके बाद में मैं बाजार चला गया। बाजार से वापस लौट कर घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पीछे से घर के अंदर पहुंचा । तो देखा कि कमरे के भीतर मेरी पत्नी हुक में रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं।
तत्काल पुलिस को सूचना दी –
सूचना पा कर तुरंत ही कासिमपुर थाना प्रभारी दीपक रघुवंशी मौके पर पहुंच गए । मृतका के मायके वालों को सूचना दी गई । सूचना पाकर मृतका की माता रामप्यारी और चाचा शंकर निवासी पहला रायपुर कोतवाली बेनीगंज को रात में ही बुलवाया गया और दोनों के आने के बाद किसी भी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया गया । तथा दोनों पक्षों का सुला और समझौता हो गया। गरीब परिवार होने के कारण कासिमपुर थाना प्रभारी दीपक रघुवंशी ने मानवता दिखाते हुए अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग भी किया ।