गरबा नृत्य के प्रथम राउंड की शूटिंग दूरदर्शन केंद्र ग्वालियर में संपन्न

राजेश पुरोहित

ग्वालियर:- राइजिंग स्टे स्टार दूरदर्शन के अनुसार ग्वालियर दूरदर्शन के लिये गरबा डांडिया नृत्य के होने बाले एपिसोड के पहले राउंड की शूटिंग सम्पन्न हो गई। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित किया गया। सभी प्रतिभागियों के अभिभावक उनके साथ शूटिंग स्थल पर मौजूद रहे।

प्रतिभागियों के गरबा डांडिया नृत्य ट्रैनर के रूप मे आर्टिस्ट बेताल केन ने कमान संभाली । शूटिंग के दौरान प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक अलग अलग तरीके से गरबा नृत्य की विभिन्न तरीकों पर एवं विभिन्न गानों की धुनों पर करीब 2 घंटे थिरकते हुए गरबा डांडिया नृत्य किया। प्रतिभागियों मे आध्या, सारा, जाह्नवी, आन्वी, तबस्सुम, दिव्या, खुशबू, सपना, सौम्या, सीमा श्रेयांश, छबि, तपर्णा,सोनम आदि ने भाग लिया। नीरज सर ने बताया कि जल्द ही दूसरे राउंड की शूटिंग होगी।