खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दीपावली पर्व के चलते किया चेकिंग

सिराथू, कौशाम्बी : करवाचौथ व दीपावली त्योहार के उत्सव के मद्देनजर बाजारों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी चायल द्वारा मनौरी, सैयद सरावा, काजीपुर, तिलहपुरमोड समेत कई बाज़ारो में बिक रही मिठाई, चूरा, गट्टा, लाई आदिक की चेकिंग की गई। पांच दुकानो को सात दिन के भीतर लाइसेंस बनवाने हेतु निर्देशित किया।

काजीपुर स्थित मिठाई की दुकान से पांच किलो दूषित मिठाई नष्ट कराई जिसे विक्रेता ने त्योहार में खपाने के उद्देश्य से रखा था । सभी विक्रेताओ को मिठाई की ट्रे पर उपयोग तिथि अंकित करने के निर्देश दिए एवं लाई चुरा इत्यादि ढककर बेचने हेतु निर्देशित किया गया।