स्वर्ण व्यापारी पर जेवरात हड़पने का आरोप

Corruption Feature IV24

कौशांबी : जनपद मुख्यालय मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के दीवर गांव का एक सोने चांदी का व्यापारी इन दिनों सुर्खियों में है । लोगों को नकली जेवर देकर उनकी लाखों की रकम हड़प लेना अब तो सोना चांदी के व्यापारी की आदत भी बन गई है । अब तक दर्जनों लोगों ने उसके कारनामों को लेकर चर्चा की है । फिर इसी बीच मंझनपुर कोतवाली के गौरा गांव निवासी कल्लू पासी पुत्र दुज्जे ने मंझनपुर कोतवाली में दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि दीवर गांव के अंकुश सोनी गुड्डू सोनी आदि से उसने बेटी की शादी के लिए अंगूठी आदि जेवरात लिया था।

उसका कहना है कि अंगूठी का नाप ठीक ना होने से उसे फिर से अंगूठी वापस दे कर ठीक करने को कहा था । पीड़ित कल्लू पासी का कहना है कि सोने की अंगूठी दुबारा सोने के व्यापारियों को दे दी है और जब उनसे अपनी अंगूठी मांगी जा रही है तो वह गाली गलौज व मारपीट पर आमादा होते हैं । इसके पहले भी देवकली के साथ इन्हीं व्यापारियों ने लाखों लेकर नकली सोने के जेवर दे दिए थे । इस मामले में इन व्यापारियों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज है।