कौशाम्बी : उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक नगर पंचायत कार्यालय अजुहा ने पुलिस चौकी के पास बहुत ही सुंदर स्थायी रैन बसेरे का निर्माण कराया है। रैन बसेरे का उपयोग दूर दराज से आने जाने वाले मुसाफिरों के लिए तैयार किया गया है। रैन बसेरे में दो गज की दूरी के अनुसार बिस्तर लगाए गए हैं।

स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले में टॉप रैंक हासिल करने वाली नगर पंचायत का रैन बसेरा भी स्वच्छ दिखायी दे रहा है। पूरे फर्श में टाइल्स और दीवारों में स्वच्छता से प्रदर्शित किए गए स्लोगन में चार चांद लगा रहे है। हवादार खिड़कियों में शीशे लगाए जा रहे हैं। विद्युत व्यवस्था की गई है। सेनेटाइजर एवं मास्क भी यहां निःशुल्क उपलब्ध कराये गए हैं ।
नगर पंचायत अझुवा के अधिशासी अधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता ने रैन बसेरे का निरीक्षण करते हुए कहा कि नगर में किसी भी काम से आने जाने वाले लोग सर्दी से बचाव के लिए रैन बसेरा में निःशुल्क ठहर सकते है। कोई भी यात्री य गरीब व्यक्ति ठहर सकते हैं। इसकी देखरेख के लिए नगर पंचायत से कर्मचारी लगाए गए है। उन्होंने कहा कि रैन बसेरा में जो भी यात्री जाएगा। उसको निश्शुल्क मास्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा सैनिटाइजर एवं साबुन से हाथ धोने का प्रबंध भी किया गया है। अधिशासी अधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता ने कहा रैन बसेरा में आने वाले मुसाफिरों के लिए रहने, नहाने की व्यवस्था की गई है। हालांकि रैन बसेरा में ठहरने के लिए आधार कार्ड दिखाना होगा।
अधिशासी अधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि रैन बसेरे में दो वार्डो की व्यवस्था की गई है। एक वार्ड में 12 बिस्तर लगाकर पुरुषों के लिए और दूसरे वार्ड में तीन बिस्तर महिलाओं के लिए लगाए गए हैं।
जिला ब्यूरो चीफ एम डी मौर्य की रिपोर्ट