जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

विगत 17 नवम्बर 2020 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में ब्लॉक सभागार मल्लावां में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसीलदार बिलग्राम मूसाराम थारू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

शिविर में मुख्य रूप से कोविड-19 करोना संक्रमण से अभियुक्त के अधिकार विषयक विधिक जानकारी दी गयी, जिसमें पराविधिक स्वयं सेवक प्रेम चन्द्र, रूबी देवी, मोनिका वर्मा, वीरेन्द्र कुमार तथा लेखपाल जय प्रकाश मिश्र उपस्थित रहे।