मोबाइल टावर परिसर से चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ़्तार कर पुलिस ने भेजा जेल


बघौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैरियर पर चेकिंग के दौरान वांछित पंकज कुमार सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम मदारा थाना कोतवाली देहात हरदोई को उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह कांस्टेबल सुरेश कुमार मौर्या आरक्षी तेजपाल द्वारा चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन से सुरसा रोड बैरिअर के पास से समय सुबह करीब 03.50 बजे गिरफ्तार किया । जिसके कब्जे से चोरी किए हुए 5 अदद माडयूल व 1 अदद जनरेटर बैटरी बरामद हुयी। पूछताछ के बाद अभियोग पंजीकृत कर पंकज सिंह को जेल भेजा गया ।