कौशाम्बी : राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत कूट रचित अभिलेखों के द्वारा आर्थिक सहायता लेने पर ग्राम प्रधान व 9 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए धन वापसी कराये जाने के लिए जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस प्रकरण में अधिकारियों के संरक्षण में ग्रामीणों को मृतक घोषित कर सरकारी खजाने को लूटा गया था लेकिन अधिकारियों को राहत देते हुए ग्राम प्रधान पंचायत मित्र पर कार्यवाही की गई है।
जिसमें मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तीन सदस्यसीय कमेटी गठित किया जिस पर कमेटी के रिपोर्ट पर विकास खण्ड कौशाम्बी के कायमपुर के ग्राम प्रधान व नौ लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ धन वापसी कराये जाने के लिए निर्देशित किया।
विगत दिनों राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत कायमपुर गाँव में 9 लोगों द्वारा इस योजना का आनलाइन आवेदन किया था। जिला समाज कल्याण द्वारा सभी जाँच के बाद ट्रेजरी द्वारा लाभार्थियों को उनके खातों में भुगतान किया गया। इसी दौरान जिलाधिकारी को समाचारपत्रों के माध्यम से मालुम हुआ कि गाँव के प्रधान की मिली भगत से अपात्रों को भुगतान कराया गया है। इसी प्रकार कौशाम्बी विकास खण्ड के हकीमपुर गाँव में इस योजना के तहत शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कार्यवाही करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
जिस पर मुख्य विकास अधिकारी शशिकान्त त्रिपाठी ने उक्त गाँव के लाभार्थियों के जाँच करने के लिए तीन सदस्सीय टीम गठित किया, जिसमें मुख्य पशुचिकित्साधिकारी अशोक सिंह, लेखाकार जिला विकास कार्यालय की टीम गठित कर स्थलीय जॉच करायी गयी। जॉच के उपरान्त 13 लोगों के पति जीवित पाये गये। लाभार्थियों द्वारा ग्राम पंचायत मित्र जय सिंह पुत्र भुवर रैदास द्वारा 15 हजार लाभार्थियों को देकर 30 हजार रूपये की धनराशि स्वीकृति कराकर उनकों मात्र दो-दो हजार देकर उसके द्वारा पूरी धनराशि हडप कर लिया। जिस पर कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करा दिया है।