रेल लाइन किनारे मिला अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव

कौशांबी : सैनी कोतवाली क्षेत्र के गरई ग्राम सभा के पास दिल्ली हावड़ा रेल लाइन के डाउन लाइन पर एक अज्ञात महिला का क्षत विक्षत शव मिला है। महिला की उम्र लगभग 60 वर्ष है।

रेल लाइन किनारे महिला के शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच पहचान करने में लगे रहे। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी महिला के शव की शिनाख्त ग्रामीण नहीं कर पाए। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी सिराथू हेमंत मिश्र ने महिला की लाश की शिनाख्त का काफी प्रयास करवाया लेकिन खबर लिखे जाने तक महिला के शव की शिनाख्त नही हो सकी है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट