- “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, नीलमथा” के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों के हितों की रक्षा करने के लिए आंदोलन को धार देने की शपथ ली ।
- व्यापारियों को मुलायम चारा समझ कर अधिकारी कर रहे हैं व्यापारियों का आर्थिक शोषण : संजय गुप्ता
- व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए मजबूत आंदोलन शुरू करने की तैयारी कर रहा है आदर्श व्यापार मंडल: संजय गुप्ता
- नियमों के मकड़जाल की आड़ में अधिकारी कर रहे हैं मनमानी : संजय गुप्ता
- व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: संजय गुप्ता
- यदि कोई व्यापारियों का उत्पीड़न करे तो आदर्श व्यापार मंडल की व्यापारी हेल्पलाइन नंबर 84001 24444 सूचना दे : संजय गुप्ता
- अमित अवस्थी ने चेयरमैन, विकास धानुक ने अध्यक्ष, अंजनी मिश्रा ने महामंत्री, दिनेश पांडे ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली ।
27 दिसंबर, रविवार ,”उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, नीलमथा “के तत्वाधान में दुर्गापुरी तिराहे, नीलमथा पर व्यापारी सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ ।
शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि तथा मुख्य वक्ता के रुप में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहे तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई ।
शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा वर्तमान समय व्यापारियों के लिए चुनौती भरा है । भ्रष्ट अधिकारी पूरी तरीके से अपनी मनमानी कर रहे हैं । अनेक अधिकारी नियमों के मकड़जाल का लाभ उठाते हुए व्यापारियों का उत्पीड़न एवं आर्थिक शोषण कर रहे हैं । उन्होंने कहा आदर्श व्यापार मंडल मजबूत आंदोलन की तैयारी कर रहा है । प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन शुरू कर के व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से सरकार के सामने उठाया जाएगा।
व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न हो तो तत्काल आदर्श व्यापार मंडल के हेल्पलाइन 84001 24444 पर फोन करें उसे तुरंत मदद पहुंचाने हेतु संगठन के पदाधिकारी पहुंचेंगे । उन्होंने कहा व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
शपथ ग्रहण समारोह में अमित अवस्थी को चेयरमैन विकास धानुक को अध्यक्ष, अंजनी मिश्रा को महामंत्री, दिनेश पांडे को कोषाध्यक्ष, सुनील सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुजीत केसरवानी ,बबलू लोधी, शक्ति सागर लोधी, रमेश यादव ,नागेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष ,अभिषेक सिंह को मीडिया प्रभारी ,हरिकेश यादव और हरि शंकर अनिल गिरि को संगठन मंत्री, तौसीफ और पप्पू को मंत्री, अनिल कुमार को विधिक सलाहकार पद की शपथ दिलाई गई तथा कार्यकारिणी पद के लिए फैयाज ,अली, राकेश गुप्ता, कयूम पहलवान, आशीष कुमार, संजय गुप्ता, आदर्श शुक्ला, धर्मेंद्र तिवारी को शपथ दिलाई गई ।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, नगर उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष मोहित कपूर, वरिष्ठ महामंत्री दीपक लांबा, महामंत्री विजय कनौजिया, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ,मोहम्मद आदिल, युवा इकाई के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे, ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, सहित नीलमथा बाजार के व्यापारी मौजूद रहे ।