● द रिकॉर्ड मैन अभिषेक दुबे को इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह ने अपने हाथों से प्रदान किया
कौशाम्बी, सिराथू– एक शख्स है जो रिकॉर्ड मैन के नाम से विख्यात है । इन दिनों उनका नाम न लिया जाए ये अपने आप में अन्याय होगा । अब आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं ।
जी हाँ द रिकॉर्ड मैन अभिषेक दुबे । आज अभिषेक किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं । वो बहुत कम उम्र में कौशाम्बी के सेलिब्रिटी बन कर उभरे हैं ।
बता दे कि अभिषेक ने इस बार अलग रिकॉर्ड बनाया है । जो बात हम आपको बताने जा रहे हैं, ये आपको सोचने पर मजबूर कर देगी । जी हां आप खुद ही सोचिये कि एक बालक जो 17 साल का है और वह मात्र 78 दिनों में 200 सर्टिफिकेट प्राप्त करके इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लेता है । वो भी छोटी मोटी ऑर्गनाइजेशन का सर्टिफिकेट लेकर नही, जी हाँ जैसे WHO, यूनिसेफ, हावर्ड मेडिकल कॉलेज, मोहम्मद बिन राशिद यूनिवर्सिटी संयुक्त राष्ट्र अमेरिका आदिक । इसी तरह से उन्होंने 200 सर्टिफिकेट प्राप्त करके ये रिकॉर्ड बनाया । उन्होंने न केवल रिकॉर्ड बनाया बल्कि रिकॉर्ड की अपनी हैट्रिक भी पूरी की । इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह ने अपने हाथों से प्रदान किया और शुभकामनाएं दी ।
आपको बता दे कि अभिषेक ने एक छोटे से गांव से निकल कर अपनी काबिलियत के दम पर यह मुकाम हासिल किया । अभिषेक अमेरिका के 42 वर्षीय एक स्काई डाइवर लुईक एकिन्स का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते है । आपको बता दे कि एकिन्स ने बिना पैराशूट के 25 हजार फुट से अधिक की ऊँचाई से छलांग लगाकर और नीचे नेट में उतर कर इतिहास रच दिया था । बस उनका रिकॉर्ड अभिषेक तोड़ना चाहते हैं । उनका कहना है कि अमेरिका की जगह इंडिया का नाम होना चाहिए । अभिषेक का कहना है जो मैंने अभी रिकॉर्ड बनाया है उसका मेन उद्देश्य सरकार तक अपनी बात पहुंचाना था । मुझे विश्वास है कि राज्य की योगी सरकार और केंद्र की सरकार उनकी मदद करेगी । अभिषेक का कहना है कि जब तक मेरी बात सरकार सुन नही लेती तब तक ये रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला थमेगा नहीं ।