कौशांबी । कोखराज थाना क्षेत्र के टड़हर हिसामपुर परसखी निवासी युवक कंधई पुत्र पताली कमर में तमंचा लगाकर लोगों को आए दिन धमकाता रहता था। कभी-कभी तमंचा हवा में लहरा कर लोगों को अकारण गाली गलौज करके प्रताड़ित किया करता था। प्रधान की शिकायत पर शहजादपुर पुलिस ने तमंचा कारतूस के साथ युवक को गिरफतार कर जेल भेज दिया। 12 बोर का तमंचा लेकर गांव में अक्सर घूमता रहता था। लोगों को हवा में तमंचा लहराकर गाली देकर प्रताड़ित करता था। ग्राम प्रधान की सूचना पर शहजादपुर चौकी इंचार्ज राजीव नारायण पुलिस बल के साथ शनिवार की रात टड़हर तिराहा से 12 बोर तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवक की गिरफ्तारी से गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है।
Related Articles
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ दो गिरिफ़्तार
January 7, 2021
0
भारतीय स्टेट बैंक में संदिग्धों की तलाश में की गयी चेकिंग
February 16, 2021
0
भैरवबाबा मेला से तीन जेबकतरों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
December 8, 2020
0