दया और सहायता ही सबसे बड़ा धर्म : राजरूपुर हेल्पिंग ड्रीम्स सोसाइटी

प्रयागराज स्थित राजरूपुर हेल्पिंग ड्रीम्स सोसाइटी की टीम की तरफ से गर्म कपड़ो का वितरण कर गरीबों बच्चों, बूढ़ों और महिलाओं की सहायता की गई

कौशांबी। सच ही कहते है कि गरीब असहाय विकलांग की सहायता करके ख़ुशी मिलती है। प्रयागराज राजरूपपुर स्थित हेल्पिंग ड्रीमस सोसाइटी ने गरीब बूढो, बच्चो और महिलाओं को ठण्ड से बचने के लिए गर्म कपड़़े बाँट कर साबित कर दिया कि दया और सहायता ही सबसे बड़ा धर्म है।

टीम के पदाधिकारियों का कहना है कि लोगो की सहायता करके गरीबो की प्रसन्नता और आशीर्वाद से हेल्पिंग ड्रीम्स वेलफेयर सोसाइटी को सुकून ,ख़ुशी और आशीर्वाद मिलता है। क्योंकि हेल्पिंग ड्रीम्स वेलफेयर सोसाइटी का मानना है कि अगर सहायता की इच्छा दिल में हो तो रास्ते खुद बखुद निकल आते है।

इस अवसर पर मोहम्मद अहमद, अशरफ कमर, त्रिशांत जायसवाल, आशीष सिंह, वजीहा, हमजा सिद्दीकी, जलाल अहमद, अब्दुल मोइद अंसारी, अजीज अहमद, विजय लक्ष्मी, शिव शंकर शर्मा, लकी पाल, हरि ओम, मुशर्रफ कमर आदि लोग मौजूद रहे।