कछौना (हरदोई) : बर्ड फ्लू को लेकर आम जनमानस में जागरूकता के चलते विकास खण्ड कछौना के रानी बाग में एक मृत मोर को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। प्रशासन की टीम पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० रमेश कुमार व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन की। टीम ने प्राथमिक जांच में ठंड से मरने की पुष्टि की। बर्ड फ्लू की आशंका से इनकार किया।
डॉ० रमेश कुमार ने बताया कोई भी सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर पर अवगत कराएं। लोग अफवाहों से बचें, पशु विभाग व वन विभाग द्वारा गठित टीमें नजरें बनाए हुए हैं। यह टीमें क्षेत्र में स्थित पोल्ट्री फार्म की व्यवस्था पर की जा रही है। सैनिटाइजर व चूने का छिड़काव कराया जा रहा है, लेकिन नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में स्थित मुर्गा की दुकानें मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इन दुकानों पर गंदगी का अंबार रहता है। ज्यादातर दुकानें स्वास्थ्य विभाग से पंजीकृत नहीं है।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता