जिला प्रबन्धक, उ0प्र0अनु0 जाति वित्त एवं विकास नि0लि0 श्रद्धा पाण्डेय ने बताया है कि उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 हरदोई के ऐसे ऋणगृहीता जिन्होंने निगम की विभिन्न योजनाओं तथा स्वतः रोजगार योजना स्वच्छकार विमुक्ति योजना अनुविनि तथा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी कर्मकार योजनाओं में बकाया ऋण जमा नहीं किया है, को बकाया ऋण व छूट के साथ ब्याज जमा करने हेतु एकमुश्त समाधान योजना पुनः लागू की है।
एकमुश्त समाधान योजना 30 अप्रैल 2021 तक लागू है। एकमुश्त समाधान योजना में ऋण बकायेदारों को पूरी धनराशि एक साथ जमा करने पर दण्ड ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज की पूरी धनराशि माफ कर दी जायेगी। बकायेदारों से केवल ऋण अवधि का ही साधारण ब्याज लेकर ऋणमुक्ति प्रमाण-पत्र दे दिया जायेगा।