दुनिया भर में लोग आज योग कर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र के नेतृत्व में क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं ने योग कर अपनी सनातन पराम्परा को जीवंत किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्राचीन भारतीय विधा योग को विश्व स्तर पर लोकप्रियता दिलाने के लिए अथक प्रयास किये हैं जिसके परिणाम स्वरूप पिछले 07 वर्षो में भारत सहित सम्पूर्ण विश्व में योग को एक नई पहचान मिली है जिसके परिणाम स्वरूप दुनिया भर में लोग आज योग कर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। आज की इस भाग दौड़ भरी जिदंगी में योग एक संजीवनी का काम कर रहा है। योग हमें समग्र स्वास्थ्य का मार्ग प्रदान कर एक खुशहाल जीवन जीने के लिए भी प्रेरित करता है, मुझे यकीन है की योग जनता की स्वास्थ्य देखभाल में निवारक और साथ ही साथ प्रोत्साहन की भूमिका भी निभाता रहेगा। कोरोना काल में योग का बहुत ही महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। आज चिकित्सा विज्ञान भी चिकित्सा उपचार के अलावा उपचार प्रक्रिया पर भी जोर देता है और योग उपचार प्रक्रिया में हम सबको मदद करता है। हम सबने आज मोदी जी के नेतृत्व में योग करके अपनी इस पारम्परिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि दिलाने में अपना गिलहरी योगदान दिया है।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा ‘‘डाक्टर’’ ने बताया, कि आज पूरे अवध क्षेत्र के 377 मण्डलों पर 426 जगहों पर 12465 कार्यकत्र्ताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं ने योगकर अपनी सनातक परम्परा को एक नया स्वरूप देकर आम जनमानस को योग के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्वेता सिंह, सूरज श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, मोहित मिश्रा, शिवभूषण सिंह, आकाश मिश्रा मोण्टी, राहुल यादव, शैलेन्द्र शर्मा आदि मुख्यरूप से उपस्थित रहे। योग गुरू के रूप में जयति श्रीवास्तव मौजूद रही।