कछौना में पीएनबी के पास ई-रिक्शा-चालक की कटी जेब

कोतवाली कछौना क्षेत्र के ग्राम मवई निवासी सर्वेश पुत्र विश्राम बुधवार को घर से ई रिक्शा खरीदने के लिए संडीला जा रहा था। कछौना स्टेशन रोड से चौराहा तक ई-रिक्शा से गया। कछौना चौराहे पर उसे जेब काट जाने का पता चला। इस घटना से वह बेसुध हो गया। उसने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी।

कछौना प्रभारी निरीक्षक हंसमती ने बताया है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोषी लोग शीघ्र जेल की सलाखों के पीछे होंगे।

पीड़ित सर्वेश के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक के पास एक संदिग्ध युवक ई-रिक्शा से उतरकर पीछे आ रही मोटरसाइकिल से चला गया। पंजाब नेशनल बैंक के पास कुछ लोग ने नोटों की गड्डी को ई-रिक्शा से उतरे युवक को उठाते देखा। कस्बे के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कस्बे में बिना पंजीकरण से सैकड़ों ई-रिक्शा चल रहे हैं। इन्हीं में कुछ आपराधिक घटनाओं को आसानी से अंजाम दे देते है।

रिपोर्ट पी०डी० गुप्ता